Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Noida Crime: नोएडा फेस-2 पुलिस और झपटमार बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा फेस-2 पुलिस और झपटमार बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात नोएडा थाना फेस-2 पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश इलाके में मोबाइल और पर्स झपटने के साथ-साथ मादक पदार्थ बेचने में लिप्त था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 92 रेड लाइट के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोका, तभी बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान आसिफ उर्फ चीनी निवासी सलेमपुर रोड, मक्का मस्जिद, सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह नोएडा के भंगेल में किराए पर रहता था और पहले भी कई झपटमारी, लूटपाट और जान से मारने की नियत से फायरिंग की घटनाओं में शामिल रहा है।

पुलिस ने बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और दो अलग-अलग कंपनियों के चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को सख्त किया जाएगा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें