Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi: दिल्ली पुलिस का नशे के खिलाफ ज़ोरदार अभियान, V3S मॉल में नुक्कड़ नाटक से दी गई जागरूकता की प्रेरणा

Delhi: दिल्ली पुलिस का नशे के खिलाफ ज़ोरदार अभियान, V3S मॉल में नुक्कड़ नाटक से दी गई जागरूकता की प्रेरणा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। जहां एक ओर नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है, वहीं दूसरी ओर समाज के हर वर्ग को जागरूक करने के लिए दिल्ली पुलिस जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रही है। इसी क्रम में पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर के V3S मॉल में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसने नशे के खतरों को लेकर लोगों की सोच पर गहरा प्रभाव डाला। ‘नशा मुक्त दिल्ली, नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस’ के संदेश को लेकर आयोजित इस नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस, एनजीओ, युवाओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस कार्यक्रम में थाना प्रीत विहार के एसएचओ मुकेश कुमार, थाना लक्ष्मी नगर के एसएचओ सुरेंद्र कुमार, थाना शकरपुर के एसएचओ कमल किशोर, और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ‘आशाएं एक उम्मीद’ नामक एनजीओ के सहयोग से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से दर्शकों को यह समझाया गया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करती है, बल्कि उसका असर उसके परिवार, समाज और भविष्य पर भी पड़ता है। वर्तमान समय में युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए जागरूकता एक महत्वपूर्ण हथियार है। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि सिर्फ साल 2025 के पहले दो महीनों में NDPS एक्ट के तहत 1,500 से अधिक गिरफ्तारियाँ की गई हैं।

वहीं, ‘ऑपरेशन कवच 7.0’ के दौरान 784 स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। नुक्कड़ नाटक में शामिल दर्शकों ने भी दिल्ली पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के रचनात्मक और संवेदनशील कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य साफ था—नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना और आने वाली पीढ़ियों को इस घातक आदत से दूर रखना।

>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें