नई दिल्ली: दुश्मन की ड्रोन सेना का विनाश करेगा भारत का तूफानी ड्रोन सिस्टम

नई दिल्ली, 11 फरवरी :भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने मंगलवार को देश के प्रमुख एयरशो और विमानन प्रदर्शनी ‘एयरो इंडिया 2025’ का अवलोकन किया।

इस दौरान सेना उप प्रमुख को अत्याधुनिक ‘व्हीकल माउंटेड काउंटर स्टॉर्म ड्रोन सिस्टम’ के बारे में जानकारी दी गई, जो वर्तमान में सेना वायु रक्षा द्वारा विकसित किया जा रहा एक उन्नत हथियार सिस्टम है। ड्रोन युद्ध के उभरते खतरे का मुकाबला करने के लिए डिजाइन की गई यह प्रणाली, रडार के साथ दिन-रात काम करने वाले कैमरे और सेंसर की एक सरणी से सुसज्जित है। इस प्रणाली से सेना सटीक निर्देशित हथियारों का उपयोग करके दुश्मन के ‘ड्रोन झुंडों’ के हमले को रोकने, नष्ट करने और बेअसर करने में सक्षम हो सकेगी।

एनएस राजा सुब्रमणि ने प्रदर्शनी में कई उद्योग स्टॉल का दौरा किया और भारतीय सशस्त्र बलों, विशेष रूप से सेना वायु रक्षा के क्षेत्र में विकसित किए जा रहे अभिनव समाधानों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने, नेक्स्ट जेनरेशन ‘मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम’ (मैनपैड्स) सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली भी देखी। यह मैनपैड्स ड्रोन जैसे आधुनिक खतरों और हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाने में सक्षम है। इस विमान-रोधी मिसाइल को एक व्यक्ति या लोगों की एक छोटी टीम आसानी से दाग सकती है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img