Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने की फायरिंग,गलती से साथी को लगी गोली

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में ग्रिल चोरी करने घुसे बदमाशों ने वन विभाग टीम पर फायरिंग कर दी
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में ग्रिल चोरी करने घुसे बदमाशों ने वन विभाग टीम पर फायरिंग कर दी

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में ग्रिल चोरी करने घुसे बदमाशों ने वन विभाग टीम पर फायरिंग कर दी। गलती से गोली बदमाश के ही साथी को लग गई। इसके बाद आरोपी बदमाश अपने घायल साथी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन बदमाश ग्रिल चोरी करने के लिए वेटलैंड में घुसे थे। लेकिन साथी को गोली लगने से आरोपी फरार हो गए।
थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि सूरजपुर वेटलैंड की चार दीवारों पर लोहे की ग्रिल लगी हुई है। शनिवार रात करीब 12 बजे कुछ बदमाश चारदीवारी से 130 मीटर दूर सड़क की ओर लगी लोहे की ग्रिल चोरी कर रहे थे। आवाज सुनकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बदमाशों को ललकारा। बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। गोली बदमाश के साथी के पीठ पर जा लगी और वह औंधे मुंह जमीन पर गिर गया। इसके बाद बाकी बदमाश घायल साथी को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश के पीठ पर गोली लगी थी। घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल बदमाश की पहचान मंजीत निवासी डूंडाहेड़ा गाजियाबाद के रूप में हुई है। पकड़े गए बदमाश की हालत फिलहाल स्थिर है। ठीक होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *