उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: जीडीए ने दु‌हाई में तोड़ी अवैध कालोनी, मधुबन- बापूधाम योजना में की सीलिंग की कार्रवाई

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) अवैध कालोनियों के खिलाफ लगातार एक्शन मोड में है, लेकिन डेवलपर्स भी बाज आने का तैयार नहीं हैं। बुधवार को जीडीए का बुलडोजर दुहाई पहुंचा और अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी के लिए बनाई गई सड़क, बाउंड्रीवॉल और विद्युत पोल जमींदोज कर ‌दिए। इस दौरान निजी डेवलपर्स ने प्रवर्तन दस्ते का भारी विरोध किया, लेकिन दस्ते के साथ पहुंची पुलिस ने डंडे फटकारते हुए सबको खदेड़ दिया। जीडीए के बुलडोजर ने अभियान को अंजाम देने के बाद ही दम लिया है।

जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। डेवलपर्स मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण के बारे में कतई न सोचें। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ऐसी किसी कालोनी में अपने मेहनत की कमाई निवेश न करें तो जीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बनाई गई हों। जीडीए के विकास क्षेत्र में कहीं भी संपत्ति खरीदने से पहले उसकी वैद्यता की जानकारी जीडीए से अवश्य कर लें। अवैध रूप से विकसित की जा रही किसी संपत्ति का ध्वस्तीकरण निश्चित है। प्रवर्तन जोन- तीन में जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को दुहाई गांव के रकबे में खसरा संख्या-468 पर संजय चौधरी, अजय कुमार एवं और संजीव चौधरी द्वारा अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। दस्ते ने कालोनी में काटे गए भूखंडों की बाउंड्रीवाल, सड़क, विद्युत पोल आदि को ध्वस्त कर दिया। दस्ते ने मौके पर मुनादी कराई कि अवैध कालोनी में कोई भी प्लॉट न खरीदे। यह प्लॉट अवैध रूप से विकसित किए गए हैं, कोई भी यदि इन भूखंडों पर निर्माण करेगा तो जीडीए के द्वारा ध्वस्त कर दिया जाएगा।

ईडब्ल्यूएस भवन सील किया
इसके अलावा प्रवर्तन जोन- तीन में दस्ते ने मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के एक ईडब्ल्यूएस फ्लैट का अवैध रूप कमर्शियल उपयोग किए जाने पर सील कर दिया। जीडीए से मिली जानकारी के मुताबिक ईब्ल्यूएस भवन संख्या- 18/9 का अवैघ रूप से कमर्शियल उपयोग किया जा रहा था, प्रवर्तन दस्ते ने भूपयोग का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त भवन को सील कर दिया। ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही के दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण पुलिस बल मौजूद रहा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img