Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वजीराबाद एटीएम लूट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वजीराबाद एटीएम लूट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 5 फरवरी 2025 को नार्थ दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एटीएम मशीन की लूट मामले को सुलझाते हुए हरियाणा के नूहं से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम समीर और नदीम हैं, जो इमरान गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार, इमरान ने पहले भी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में HDFC बैंक के एटीएम को निशाना बनाया था, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था। लेकिन हाल ही में बाहर आने के बाद उसने समीर और नदीम को पैसे कमाने की ट्रेनिंग दी।

समीर ने BSC की है, जबकि नदीम ने B.Tech किया है और दोनों तकनीकी रूप से बहुत समझदार हैं। इन दोनों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दो दिन तक एटीएम की रेकी की और 5-6 फरवरी की रात इस लूट को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, लूट के लिए उन्होंने 5 फरवरी की तारीख चुनी थी क्योंकि दिल्ली में चुनाव थे और लोग थके हुए थे। एटीएम मशीन को उखाड़ने से पहले आरोपियों ने CCTV कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया और फिर एटीएम मशीन को उखाड़कर नूहं ले गए, जहां उन्होंने इसे काटकर करीब 29 लाख रुपये निकाल लिए। एटीएम मशीन को बाद में एक सुनसान कुएं में फेंक दिया और ऊपर से झाड़ियों डाल दी ताकि किसी को इसका पता न चले।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, जब टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने नूहं गई, तो आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूट से मिले पैसे का सबसे बड़ा हिस्सा इमरान को दिया गया था। फिलहाल इमरान फरार है और क्राइम ब्रांच को इस मामले में 4 और डकैतों की तलाश है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img