Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Bijapur Encounter: रायपुर में डीजीपी अरुण देव गौतम ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Bijapur Encounter: रायपुर में डीजीपी अरुण देव गौतम ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डीजीपी अरुण देव गौतम ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा, “हम अपने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। इन बहादुर जवानों की शहादत के कारण ही इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता मिली है और एसटीएफ ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि जब तक इस क्षेत्र में हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं, तब तक ऐसे ऑपरेशन चलते रहेंगे, और हम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बीजापुर जिले के मद्देड़-फरसेगढ़ बॉर्डर पर नेशनल पार्क एरिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब 8 घंटे तक मुठभेड़ चली। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 11 महिला सहित कुल 31 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया। मौके से AK-47, इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हैं, जिनका रायपुर में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि कई बड़े कैडर के नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें