उत्तर प्रदेश, नोएडा: सूरजपुर- कासना रोड पर एफओबी फरवरी में शुरू होगा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सूरजपुर- कासना रोड पर जगत फार्म मार्केट के सामने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज (एफओबी) फरवरी में चालू हो जाएगा। ढांचा तैयार होने के बाद दोनों तरफ सीढ़ी बनाने का काम चल रहा है। इसे एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनकर तैयार होने पर नॉलेज पार्क के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले हजारों छात्र- छात्राओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

इसके अलावा कैलाश अस्पताल के सामने बन रहे एफओबी का काम भी तेज कर दिया गया है। वहीं शहर में प्रस्तावित तीन अन्य एफओबी का काम जल्द शुरू होगा। ग्र्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-1,2 और 3 में 60 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को स्टेशनरी और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए जगत फार्म मार्केट आने के लिए सूरजपुर-कासना रोड पार करना पड़ता है। इस मार्ग पर ट्रैफिक का सबसे अधिक दबाव रहता है। ऐसे में छात्रों के अलावा अन्य लोग जान जोखिम में डालकर रोड पार करने को मजबूर हैं। हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। इसको देखते हुए पिछले कई सालों से यहां एफओबी के निर्माण की मांग की जा रही थी। एक्टिव सिटीजन टीम सहित अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के सामने उठाया। लंबे इंतजार के बाद जगत फार्म मार्केट के सामने एफओबी का निर्माण शुरू कर दिया गया। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक एफओबी का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। दोनों तरफ सीढ़ी बनाने का कार्य किया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इसे एक माह में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जगत फार्म मार्केट सामने स्थित एफओबी फरवरी में चालू कर दिया जाएगा। वहीं अल्फा-1 कैलाश अस्पताल के सामने बन रहे एफओबी का कार्य भी तेज दिया गया है। शहर में प्रस्तावित अन्य एफओबी का कार्य भी अगले एक माह में शुरू करा दिया जाएगा।

कैलाशपुर अस्पताल के सामने बन रहे एफओबी का काम तेज कर दिया गया है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने निर्माण कार्यों पर रोक के चलते काम बंद पड़ा था। यहां पर भी हर रोज बड़ी संख्या में लोग रोड पार कर दूसरी तरफ जाते हैं,या फिर गोल चक्कर से घूमकर जाना पड़ता है। उम्मीद है कि इस एफओबी का काम भी दो माह में पूरा हो जाएगा।

सूरजपुर कासना रोड पर दुर्गा टॉकिज व जिला न्यायालय के सामने और ओमेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने एफओबी का निर्माण किया जाना है।

Read More: Delhi Elections: शाहदरा से बीजेपी प्रत्याशी संजय गोयल ने किया नामांकन, भारी बहुमत का दावा

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img