Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Delhi Elections: शाहदरा से बीजेपी प्रत्याशी संजय गोयल ने किया नामांकन, भारी बहुमत का दावा

Delhi Elections
Delhi Elections: शाहदरा से बीजेपी प्रत्याशी संजय गोयल ने किया नामांकन, भारी बहुमत का दावा

Delhi Elections: शाहदरा से बीजेपी प्रत्याशी संजय गोयल ने किया नामांकन, भारी बहुमत का दावा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Elections: पूर्वी दिल्ली की शाहदरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल ने आज ढोल-नगाड़ों और कार्यकर्ताओं के भारी समर्थन के साथ नंद नगरी एसडीएम ऑफिस में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर गोयल ने कहा कि दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी और हम भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी में जबरदस्त उत्साह है, और भगवा पगड़ियों में सजे कार्यकर्ता इस जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

गोयल ने कहा, यह भारी जनसैलाब दिखा रहा है कि दिल्ली में अबकी बार भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं। शाहदरा विधानसभा के लोगों का उत्साह बता रहा है कि इस बार यहां कमल जरूर खिलेगा।” नामांकन के दौरान क्षेत्र में भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला, जो भाजपा के पक्ष में बढ़ते समर्थन को दर्शा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें