उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दीपक मीणा ने डीएम गाजियाबाद का चार्ज लिया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक मीणा ने शनिवार को जिलाधिकारी गाजियाबाद का पदभार ग्रहण कर लिया। जिले में पहुंचने पर नए डीएम का तमाम अधिकारियों ने बुके भेंटकर स्वागत किया। डीएम ने इस मौके पर कहा कि पब्लिक उनकी पहली प्रायोरिटी रहेगी। कोई भी फरियादी कलेक्ट्रेट पहुंचे तो उसकी सुनवाई हो। आमजन के दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़ें। इसके साथ ही शासन की तमाम योजनाओं पर भी नए डीएम का फोकस रहेगा ताकि पात्र लाभार्थियों तक हर योजना का लाभ पहुंचे।बता दें कि दीपक मीणा 2022 से डीएम मेरठ के पद पर थे।

कलेक्ट्रेट पहुंचने पर एडीएम ई रणविजय सिंह, एडीएम एल/ए विवेक मिश्र, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह, एडीएम एफआर सौरभ भट्ट, सीटीओ पुष्पांजलि, जिला सूचना अधिकारी श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा नए जिलाधिकारी को बुके भेंटकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। उसके बाद नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी अपने आवास पर पहुंचे।

आईआईटी से खड़गपुर से बीटेक हैं दीपक मीणा
गाजियाबाद जिले को मिले नए डीएम दीपक मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने खड़गपुर आईआईटी से बीटेक (इलेक्ट्रिकल) किया है। बीटेक करने के बाद उन्होंने टाटा स्टील में कैंपस प्लेसमेंट ले लिया था। नौकरी के साथ दीपक मीणा ने पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने कड़ी मेहनत से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और 2011 बैच में सलेक्शन लेकर आईएएस बन गए। दीपक मीणा को भारतीय प्रशासनिक सेवा में यूपी कैडर मिला।

जानिए दीपक मीणा का प्रशासनिक सेवा सफर
मसूरी में भारतीय प्रशासनिक सेवा की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दीपक मीणा ने बतौर ट्रेनी आईएएस आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पोस्टिंग पाई। यह बात है 2014 की। उसके बाद दीपक मीणा सहारनपुर और अलीगढ़ में भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे। उसी साल यानि, 2014 में दीपक मीणा ने बतौर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बुलंदशहर में पोस्टिंग पाई। कई जिलों में सीडीओ रहने के बाद दीपक मीणा 2017 से 2019 तक डीएम श्रावस्ती रहे। श्रावस्ती के बाद सिद्धार्थ नगर में भी जिलाधिकारी रहे और फिर 14 अप्रैल, 2022 को डीएम मेरठ बन गए थे। बृहस्पतिवार देर रात दीपक मीणा को डीएम गाजियाबाद बनाया गया है।

Read More: Delhi Elections: शाहदरा से बीजेपी प्रत्याशी संजय गोयल ने किया नामांकन, भारी बहुमत का दावा

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img