Delhi Elections: विश्वास नगर में ओपी शर्मा के खिलाफ विवादित पोस्टर, BJP नेता बोले- कोई फर्क नहीं पड़ता

Delhi Elections: विश्वास नगर में ओपी शर्मा के खिलाफ विवादित पोस्टर, BJP नेता बोले- कोई फर्क नहीं पड़ता

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Elections:  पूर्वी दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओपी शर्मा के खिलाफ विवादित पोस्टर सामने आए हैं। पोस्टर में लिखा गया है, “मोदी से बैर नहीं, ओपी शर्मा तेरी खैर नहीं, इस बार NOTA।”इस मुद्दे पर विधायक ओपी शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे ऐसे पोस्टरों से कोई फर्क नहीं पड़ता। जिसने लगाए हैं, वह बाकी पोस्टर भी लगा दे। मैंने अपने क्षेत्र में काम किया है, और मुझे ऐसे विरोध का डर नहीं।”

वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सिंगल ने पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ओपी शर्मा के कर्म ही ऐसे हैं कि उनके अपने लोग उनसे नाराज हैं। उन्होंने विश्वास नगर क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। आम आदमी पार्टी ऐसे पोस्टर लगाने की राजनीति नहीं करती।” जब पोस्टर में मोदी का नाम लिखने पर सवाल पूछा गया तो दीपक सिंगल ने कहा, “मोदी से प्यार क्यों न हो? वह हमारे विरोधी हैं, लेकिन वह बीजेपी के हैं। यह पोस्टर खुद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए हो सकते हैं, क्योंकि वे ओपी शर्मा से नाराज हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img