नोएडा पंजाबी एकता समिति ने लोहड़ी कार्यक्रम की घोषणा की, सांसद डॉ. महेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

नोएडा पंजाबी एकता समिति ने लोहड़ी कार्यक्रम की घोषणा की, सांसद डॉ. महेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

नोएडा पंजाबी एकता समिति (पंजी) परिवार ने प्रेस वार्ता में सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। समिति की स्थापना 6 जनवरी 2023 को हुई थी, और तब से लेकर अब तक यह समिति विभिन्न पर्वों का आयोजन करती आ रही है। जनवरी 2024 में समिति ने विशाल लोहड़ी के पर्व का आयोजन किया था, जिसके बाद वैसाखी, गरीब बच्चों की स्कूल फीस का भुगतान, छबील, भंडारा, और दिवाली मिलन जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समिति द्वारा हर दो महीने में भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, और इस वर्ष जनवरी में सेक्टर 65 में एक विशाल कम्बल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। अब, समिति की योजना के अनुसार, इस वर्ष भी लोहड़ी का कार्यक्रम सेक्टर 51 स्थित छेवरोन बैंक्वेट में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रेस वार्ता में नोएडा पंजाबी एकता समिति के संरक्षक सरदार जसविंदर खोकर, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, अध्यक्ष श्री वीरेंद्र मेहता, महासचिव श्री नरेंद्र चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनीत मेहता, कोषाध्यक्ष श्री गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष नवीन सोनी, सुनील मेहता, अतुल मल्होत्रा, अतुल सहगल, सुभाष मेहता, सुभाष जैन, सुमित मनचंदा, बी. के. मेहता, पुनीत कपूर, श्रीमती सुनेना अरोड़ा, और मातृ शक्ति उपस्थित थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img