Delhi Elections: दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल और आतिशी को जनता के बीच धोखाधड़ी का दोषी ठहराया

Delhi Elections: दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल और आतिशी को जनता के बीच धोखाधड़ी का दोषी ठहराया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Delhi Elections:  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना की सरकार को जनता के बीच बेनकाब करते हुए उन पर राजनीतिक धोखाधड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जेल से लौटने के बाद केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में हार को देखते हुए झूठी योजनाओं की घोषणा की, जिनका धरातल पर कोई असर नहीं था।

वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने एक सुनियोजित योजना के तहत अपनी महिला सम्मान योजना को फिर से पेश किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। पंजाब में महिलाओं को ठगने के बाद दिल्ली में भी उन्होंने इस योजना का प्रचार किया, लेकिन वास्तविकता कुछ और थी। इसके अलावा, उन्होंने बुजुर्गों के लिए “संजीवनी योजना” चुनावों के बाद लागू करने का वादा किया, जिसे झूठे आश्वासन के रूप में पेश किया गया। वहीं, विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जनता को धोखा देने के लिए ओटीपी का इस्तेमाल किया और कई बार झूठे वादे किए। उन्होंने पंजाब में महिलाओं से किये गए झूठे वादों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने एक हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव के बाद कोई पैसा नहीं दिया गया।

गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने झूठी योजनाओं के तहत पुरुषों से भी फॉर्म भरवाए और उनका पंजीकरण किया, जो कि एक गंभीर धोखाधड़ी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी ओटीपी देकर धोखा खा चुके हैं, वे भाजपा से संपर्क करें, और हम उनका पैसा वापस दिलवाने में मदद करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेताओं ने केजरीवाल और आतिशी सरकार से मांग की कि वे दिल्ली की जनता से इन फर्जी योजनाओं के लिए माफी मांगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img