Delhi Elections: BJP का बड़ा आरोप, “AAP ने जाली जाति प्रमाण पत्र बना कर एससी और ओबीसी समाज को धोखा दिया”

Delhi Elections: BJP का बड़ा आरोप, “AAP ने जाली जाति प्रमाण पत्र बना कर एससी और ओबीसी समाज को धोखा दिया”

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Delhi Elections: दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के विधायकों ने जाली जाति प्रमाण पत्र बनवाकर दिल्ली के एससी और ओबीसी समाज को धोखा दिया। सचदेवा ने आरोप लगाया कि यह विधायक दिल्ली की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं और उनका हक मारकर इसे बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को दे रहे हैं।

सचदेवा ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए कहा, “यह एक बड़ा षड्यंत्र हो सकता है और अगर ठीक से जांच की जाती है, तो बहुत सारे गंभीर खुलासे हो सकते हैं।” उन्होंने बताया कि जब भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, तब आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में आधार कार्ड मशीन जब्त की थी। लेकिन यह सवाल उठता है कि कितने आधार कार्ड बने और उन पर क्या दस्तावेज़ इस्तेमाल हुए?

सचदेवा ने इस मामले को लेकर स्पष्ट किया कि इन फर्जी जाति प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल कर कुछ लोग दिल्ली की जनता का हक हड़पने की कोशिश कर रहे हैं, और इस संबंध में कई दस्तावेज़ भी सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह पूरे मामले की तह तक जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का समय है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img