Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर, संविधान और आरक्षण विरोधी पार्टी : बिप्लब देब

बिप्लब देब
कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर, संविधान और आरक्षण विरोधी पार्टी : बिप्लब देब

कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर, संविधान और आरक्षण विरोधी पार्टी : बिप्लब देब

चंडीगढ़, 18 दिसंबर। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करती आई है। जबकि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बाबा साहेब और उनसे जुड़े सभी स्थलों का श्रद्धापूर्वक सम्मान किया है। श्री देब ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहेब अंबेडकर की भूमिका बहुत व्यापक और विराट है, मगर जानबूझ कर कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब को कभी वह श्रेय नहीं दिया गया, जिसके वे सच्चे हकदार थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, आरक्षण और बाबा साहेब अंबेडकर विरोधी पार्टी है।

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तथ्यों, तर्कों और प्रमाणों के साथ कांग्रेस के काले इतिहास का चिट्ठा खोला जिसे कांग्रेस छुपाने के लिए ओछी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई बार बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान के मूल्यों की धज्जियां उड़ाई।

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब को कांग्रेस ने चुनाव में हराने और हाशिये पर धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर हर गरीब का कल्याण कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने ही संविधान दिवस मनाने की शुरूआत की। कांग्रेस ने देश को सदा गुमराह करके सत्ता प्राप्त की है, लेकिन अब देश के सामने कांग्रेस की असलियत खुल गई है। बिप्लब देब ने कहा कि अपनी ओछी राजनीति के चलते आज कांग्रेस हताशा के दौर से गुजर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें