Jaipur: जयपुर में भारतीय सेना की ‘रन फॉर वेटरन्स’ का हुआ आयोजन, राज्यवर्धन राठौर ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर में भारतीय सेना की ‘रन फॉर वेटरन्स’ का हुआ आयोजन, राज्यवर्धन राठौर ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर के अल्बर्ट हॉल में भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान द्वारा आयोजित ‘ऑनर रन – रन फॉर वेटरन्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के मंत्री और भाजपा नेता कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने कार्यक्रम को झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यवर्धन राठौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “जिस देश में अपने योद्धाओं को याद रखा जाता है, वहां कभी भी सैनिकों की कमी नहीं होती। भले ही हर कोई वर्दी न पहने, लेकिन यदि हमारे दिलों में एक सैनिक जीवित है, तो भारत हमेशा सुरक्षित रहेगा।”

राज्यवर्धन राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि हर व्यक्ति दिल से एक सैनिक बने। ‘फिट इंडिया’ का नारा इसी दिशा में एक कदम है, जिससे भारत न केवल आर्थिक बल्कि शारीरिक रूप से भी फिट हो रहा है।”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img