भारतीय तटरक्षक बल, नई दिल्ली: अरब सागर में डूबा भारतीय जहाज, भारत-पाक ने मिलकर 12 लोगों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल, नई दिल्ली, 5 दिसम्बर : भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को अरब सागर में डूबे भारतीय व्यापारिक जहाज के चालक दल के 12 सदस्यों को बचाने में सफलता प्राप्त की है। जो भारतीय जल सीमा के बाहर पाकिस्तान के खोज और बचाव क्षेत्र में डूब गया था।

दरअसल, एमएसवी अल पिरानपीर नाम का जहाज भारत के पोरबंदर से ईरान के बंदर अब्बास के लिए रवाना हुआ था जो कथित तौर पर 04 दिसंबर की सुबह समुद्र में उबड़-खाबड़ लहरों और बाढ़ के कारण डूब गया था। आईसीजी के मुताबिक उक्त जहाज के संकटग्रस्त होने की सूचना मुंबई मुख्यालय को मिली थी और वहां से गांधीनगर मुख्यालय को सूचित किया गया। इसके बाद आईसीजी जहाज सार्थक को तुरंत बताए गए स्थान की ओर मोड़ दिया गया। इस दौरान 12 चालक दल के सदस्यों ने अपना जहाज छोड़ दिया था और एक छोटी डिंगी में शरण ली थी, उन्हें पाकिस्तान के खोज और बचाव क्षेत्र के भीतर द्वारका से लगभग 270 किमी पश्चिम में पाया गया और बचा लिया गया। जीवित बचे लोगों की तलाश में पाकिस्तान के एमएसए विमान और व्यापारी जहाज एमवी कॉस्को ग्लोरी ने भी सहयोग दिया। बचाए गए चालक दल के सदस्यों की आईसीजीएस सार्थक पर मौजूद मेडिकल टीम ने जांच की और बताया कि वे स्वस्थ हैं। उन्हें वापस गुजरात के पोरबंदर बंदरगाह ले जाया जा रहा है।

Hot this week

Dehradun : पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाएंगे, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Dehradun : देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img