Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुसार शहरी स्थानीय निकायों और सीसी मार्ग निर्माण के लिए 400.9 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
उन्होंने छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम आयोग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित धनराशि के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय किश्त अक्टूबर से दिसंबर 2026 के लिए शहरी स्थानीय निकायों को 328 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त करने का अनुमोदन दिया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय छमाही किश्त अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के लिए तीन गैर निर्वाचित निकायों को कुल 3 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करने की मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 72.63 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। इस कार्य के लिए 60 प्रतिशत की दर से 43.578 लाख रुपये की प्रथम किश्त स्वीकृत करते हुए शासनादेश जारी किया गया।


