Dehradun : दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Dehradun : देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

भारत सरकार के संयुक्त सचिव द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया था कि अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों का पहला बैच नवंबर 2026 में सशस्त्र बलों से सेवामुक्त होने जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड के दो अग्निवीरों के समायोजन की अपेक्षा की गई थी।

मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति देते हुए 40वीं वाहिनी पीएसी में दो अग्निवीरों के समायोजन को मंजूरी दी है। इस निर्णय से सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को आगे भी सेवा का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू की गई अग्निपथ योजना युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत कर रही है। अग्निवीरों द्वारा सेना में अर्जित कौशल और अनुशासन राष्ट्र की अमूल्य पूंजी है और सरकार का प्रयास है कि देश की सेवा कर चुके इन युवाओं को प्रदेश की सेवा का अवसर मिले और उनके अनुभव का लाभ राज्य को प्राप्त हो।

Hot this week

Dehradun : पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाएंगे, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Dehradun : देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img