Temple Theft: ग्रेटर नोएडा के प्राचीन हीस बाबा मंदिर से ढाई क्विंटल पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में नाराजगी

Temple Theft: ग्रेटर नोएडा के प्राचीन हीस बाबा मंदिर से ढाई क्विंटल पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर गांव स्थित प्राचीन हीस बाबा मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर मंदिर से ढाई क्विंटल वजन के पीतल के कई घंटे, घी के कई टीन और इनवर्टर-बैटरी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, हीस बाबा का मंदिर काफी पुराना है और क्षेत्र के लोगों की इसमें गहरी आस्था है। यहां प्रतिदिन दूर-दूर से सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। मंदिर से इतनी बड़ी मात्रा में सामान चोरी होने की घटना के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में कोई पुजारी नहीं रहता था और इसी स्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों को मंदिर में चोरी होने का पता चला। मंदिर से घंटे और अन्य सामान गायब देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी फैलते ही गांव के लोग मंदिर परिसर में जुटने लगे और उन्होंने चोरी की वारदात पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द आरोपियों का पता लगाने की मांग की है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर चोरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस अब चोरी गए सामान और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और चोरी हुआ सामान बरामद कर मंदिर को वापस दिलाया जाए। उनका कहना है कि धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना का जल्द खुलासा होना चाहिए, ताकि क्षेत्र में ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img