Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Dehradun : सत्ता के द्वार अराजकता से नहीं जनमत से खुलते हैं, कांग्रेस यथार्थ स्वीकार करे- महेंद्र भट्ट

Dehradun : देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के द्वार अराजकता से नहीं बल्कि जनमत से खुलते हैं और कांग्रेस को यथार्थ को स्वीकार करना चाहिए।

भट्ट ने कहा कि सत्ता परिवर्तन का अधिकार केवल वोटर को है लेकिन राहुल गांधी और विपक्ष सड़क पर अराजकता से सत्ता पाना चाहते हैं। भाजपा जनता के सहयोग से देश को बांग्लादेश या नेपाल बनाने की मंशा को पूरा नहीं होने देगी। उत्तराखंड में भी सरकार का चुनाव प्रदेश के मतदाता ही करेंगे कोई घुसपैठिया नहीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी छापामार पद्धति से आंदोलन चला कर माहौल खराब करने की साजिश कर रहे हैं। इससे पहले विपक्ष ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा फिर संवैधानिक जांच एजेंसियों पर आरोप लगाए संसद को बंधक बनाने की कोशिश की और अब चुनावी संस्था की विश्वसनीयता को संदिग्ध बनाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया को धमकाने की नीयत से सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शन किया गया।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का रहा है और वोटर कार्ड तथा ईवीएम जैसी नई प्रणाली आने के बाद से वह बहुमत में नहीं आई। 2014 में जनता ने मोदी के नेतृत्व में एनडीए को चुना तब से कांग्रेस के लिए वापसी के दरवाजे बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हताश कांग्रेस अब विदेशी शक्तियों के हाथों खेल रही है।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पोस्टर बॉय और पोस्टर गर्ल ऐसी विचारधारा के लोग बन गए हैं जो पहले आतंकवादियों के साथ खड़े रहते थे और जेएनयू में सैनिकों की शहादत पर जश्न मनाते थे। ये लोग बांग्लादेश की तरह अराजकता से रिजीम चेंज की बात कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जहां सत्ता परिवर्तन का अधिकार सिर्फ मतदाताओं को है और जनता साजिशों से सत्ता का अपहरण नहीं होने देगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें