आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर फरसे से किया हमला, सिर फाड़ा और हड्डी तोड़ी

अमर सैनी
नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र के तकीपुर बांगर गांव में आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर लाठी, डंडे और फरसे से हमला कर दिया। आरोपियों ने फरसे से हमला कर पिता-पुत्र का सिर फाड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़ित के बेटे की पैर की हड्डी भी तोड़ दी। वारदात के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पिता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रेमपाल ने बताया कि वह परिवार के साथ गांव तकीपुर बांगर में रहते हैं। वह 3 नवम्बर की सुबह करीब 6:30 बजे घेर में पशुओं का दूध निकाल रहे थे। तभी भागमल, उसके दो पुत्र कृष्ण, प्रेमवीर और राजपाल लाठी, डंडे और फरसा लेकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने बिना किसी बात के उस हमला कर दिया। भागमल ने फरसे से हमला कर उसका सिर फाड़ दिया। शोर सुनकर उनका बेटा उन्हें बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। आरोपियों ने बेटे पर फरसे से हमला कर उसका सिर फाड़ दिया और उसके पैर की हड्डी तोड़ दी। किसी तरह गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें आरोपियों से बचाया।

रंजिश के चलते किया हमला
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर भागमल पक्ष प्रेमपाल से रंजिश रखता है। इसी के चलते आरोपियों ने प्रेमपाल पर हमला किया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर भागमल, कृष्ण, प्रेमवीर और राजपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img