Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गार्डन गैलेरिया मॉल में कंपनी के निदेशक ने युवती से की अश्लील हरकत

गार्डन गैलेरिया मॉल में कंपनी के निदेशक ने युवती से की अश्लील हरकत
सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर विवादित मामला सामने आया है।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर विवादित मामला सामने आया है। इस बार मॉल के एक रेस्टोरेंट में युवती की इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि दिवाली की पार्टी के दौरान कंपनी निदेशक मॉल में कर्मचारियों को पार्टी दी थी। इसी बीच आरोपी निदेशक ने युवती से अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने कंपनी निदेशक के खिलाफ थाना सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत एक युवती ने बताया कि वह इंदिरापुरम स्थित एक बिल्डिंग कंसलटेंसी फर्म में काम करती है। उस कंपनी के निदेशक भूपेंद्र कुमार रमैया ने दिवाली के उपलक्ष्य में शनिवार को सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के एक रेस्टोरेंट में अपने साथ काम करने वाले लोगों को पार्टी दी थी। पीड़िता के मुताबिक वह भी कर्मचारियों के साथ पार्टी में शामिल होने आई थी। युवती का आरोप है कि उसकी कंपनी के निदेशक ने पार्टी के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और बिस्तर पर लेटाकर उसे छुआ। इसका विरोध करने पर बिल्डिंग कंसलटेंसी फर्म के निदेशक ने उसे नौकरी से निकालने के साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। जिसके बाद युवती किसी तरह अपनी इज्जत बचाकर वहां से भाग निकली। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर निदेशक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *