मां-बेटे मिलकर चला रहे थे चेन स्नेचिंग गैंग, चार गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक चेन स्नेचिंग गैंग का खुलासा किया है। इस पूरे गैंग को मां-बेटे मिलकर चला रहे थे। पुलिस की माने तो यह गैंग अब तक 100 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस ने मां, बेटे, सुनार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चेन लूटकर महिला को देते थे और वह इसे सुनार को बेच देती थी।

डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शनिवार को एफएनजी रोड से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर एक महिला और सुनार को पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी वृंदावन गार्डन गाजियाबाद, सनी निवासी रेल विहार थाना अंकुर विहार, गाजियाबाद, ममता पत्नी सूरज निवासी रेल विहार, थाना अंकुर विहार, गाजियाबाद और जोहेब पुत्र जाहिर निवासी राधे कृष्णा बाग एक्सटेंशन-1, शालीमार, गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों में ममता और सनी मां-बेटे हैं। डीसीपी ने बताया कि इस गैंग को मुख्य रूप से सनी और आदित्य चलाते थे। जबकि सनी की मां ममता लूटी गई चेन को सुनार जोहेब को बेचती थी।

दूर से ही पहचान लेते थे सोना
डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि सोना लूटने के लिए आरोपी दूर से ही सोने की चेन पहनने वाले व्यक्ति को पहचान लेते थे। फिर उनका पीछा करके सही समय पर चेन लूटकर भाग जाते थे। लूटे गए सोने को ठिकाने लगाने का काम आरोपी की मां ममता करती थी। ममता सोने की चेन को जोहेब को बच देती थी।

सनी पर 38 और आदित्य पर 23 मुकदमे दर्ज
डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि आरोपी सनी पर कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं और आदित्य पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों काफी समय से इस अपराध में सक्रिय थे। आरोपियों के पास से 4 टूटी चेन, एक कान का सेट मिला है। वहीं पुलिस ने दो अवैध पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने तीन दर्जन से अधिक वारदातें की हैं, जिनका रिकॉर्ड तो है, लेकिन कई और वारदातें हो सकती हैं, जो दर्ज नहीं हैं। आरोपियों को आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img