युवती को गैंगरेप और परिवार को दी हत्या की धमकी

अमर सैनी
नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती पर कुछ लोगों द्वारा अत्याचार किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती से लव, सेक्स् और धोखे के बाद उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। साथ ही एक केस में गवाही देने पर गैंगरेप और परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि एक केस में उसकी गवाही चल रही है। उसे गवाही से पीछे हटने के लिए मनोज टंडन और उसके गुर्गे के जरिए फोन कर धमकी दी जा रही है। उसके साथ गैंगरेप और परिवार को मार डालने के धमकी दी गई है। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी उसे टंडन द्वारा धमकी दी गई, इस मामले में थाना सेक्टर-20 में केस दर्ज कराया गया है। वह आरोपी के डर से अपने घर से भी नहीं निकल पा रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे व्हाट्सएप कॉल कर लगातार एक लाख रुपये देने के लिए परेशान कर रहा है।

प्राइवेट वीडियो लीक करने की दी धमकी
पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसकी प्राइवेट वीडियो को लीक करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे बेहोश कर फर्जी तरीके से शादी की, फिर उसकी अश्लील वीडियो रिकार्ड कर ली। आरोपी अब उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img