प्राधिकरण दफ्तर पर ट्यूबवेल ऑपरेटरों का प्रदर्शन

अमर सैनी

नोएडा। जैम पोर्टल से जोड़ना और नोएडा की तर्ज पर समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा के ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर बुधवार को प्रदर्शन किया। विरोध के हुए हंगामे के दौरान पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। वहीं, ओएसडी के साथ हुई वार्ता सकारात्मक न रहने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। ट्यूबवेल ऑपरेटरों और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता ने बुधवार को प्राधिकरण के दफ्तर पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती की गई थी। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ विकास प्रधान ने कहा कि प्राधिकरण के अंतर्गत काम करने वाले ट्यूबवेल ऑपरेटर काफी समय से अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अगवत करा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मामला बढ़ता देख प्राधिरकण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने वार्ता के लिए बुलाया। ऑपरेटरों को जैम पोर्टल से जोड़ना, नोएडा प्राधिकरण की तर्ज पर समान वेतन, ईएसआई कार्ड आदि मुद्दों पर एक घंटे तक बैठक चली। अधिकारियों द्वारा सकारात्मक जवाब नहीं देने पर कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है। इस मौके पर बालकिशन प्रधान, बृजेश भाटी, आलोक नागर, गोपी, कृष्ण नागर, संजय कसाना, नरेंद्र भाटी, जुबेर भाटी, हरेंद्र नागर, आशु, रफीक कुरैशी, शुभम चेची, प्रदीप भाटी, विपिन कसाना, ओम प्रकाश नागर, कपिल कसाना, अब्दुल नईम, विनोद कसाना, रामनिवास नागर सहित बड़ी संख्या में ट्यूबवेल ऑपरेटर और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img