ग्रेनो प्राधिकरण पर 23 से धरना

अमर सैनी

नोएडा। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता ट्यूबवेल ऑपरेटरों की समस्याओं को लेकर 23 अक्तूबर से ग्रेनो प्राधिकरण पर धरना देंगे। रविवार को संगठन के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। ट्यूबवेल ऑपरेटरों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि प्राधिकरण के ट्यूबवेल ऑपरेटर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे देखते हुए संगठन ने समर्थन का आश्वासन दिया है। ट्यूबवेल ऑपरेटरों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ मिलकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि प्राधिकरण लगातार ट्यूबवेल ऑपरेटरों का शोषण कर रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 23 अक्तूबर से प्राधिकरण के गेट पर आंदोलन किया जाएगा। अधिकारियों को कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस मौके पर लोकेश भाटी, ओम प्रकाश नागर, अखिल भाटी, प्रमोद भाटी, विनोद नागर, मोहित भाटी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img