Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

दिवाली पर नोएडा डिपो से जुड़ेंगी 50 फीसदी से ज्यादा बसें

दिवाली पर नोएडा डिपो से जुड़ेंगी 50 फीसदी से ज्यादा बसें
दिवाली पर साहिबाबाद, कौशांबी समेत अन्य डिपो की 50 फीसदी एसी बसें नोएडा डिपो से होकर गुजरेंगी।

अमर सैनी

नोएडा। दिवाली पर साहिबाबाद, कौशांबी समेत अन्य डिपो की 50 फीसदी एसी बसें नोएडा डिपो से होकर गुजरेंगी। सामान्य दिनों में नोएडा डिपो से सिर्फ 10 फीसदी एसी बसें ही गुजरती हैं। इनमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से गुजरने वाली लखनऊ, गोरखपुर समेत अन्य शहरों की एसी बसें भी शामिल हैं। ऐसे में त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

नोएडा डिपो के पास अपनी एसी बसें नहीं हैं। कौशांबी, साहिबाबाद, आनंद विहार समेत अन्य डिपो की जनरथ एसी बसें नोएडा से होकर गुजरती हैं। यहां यात्रियों की संख्या कम होने के कारण करीब 10 फीसदी बसें ही नोएडा डिपो में आती हैं। बाकी बसें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होते हुए सीधे अपने गंतव्य तक जाती हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में यात्री नोएडा डिपो से एसी बसों के लिए टिकट बुक कराते हैं। ऐसे में कई बसें नोएडा डिपो से होकर निकलती हैं। यात्रियों को यहीं बसें मिल जाने से उन्हें गाजियाबाद और आनंद विहार नहीं जाना पड़ता। रोजाना 50 हजार यात्री करते हैं सफर नोएडा डिपो में 161 बसें हैं। सभी बसें साधारण और सीएनजी से संचालित हैं। डिपो से आगरा, मथुरा, एटा, मेरठ, कासगंज, बदायूं, लखनऊ, कोटद्वार, हरिद्वार, देहरादून, बिजनौर, नजीबाबाद, कालागढ़ समेत कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। डिपो अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य दिनों में डिपो की बसों में 25 से 30 हजार यात्री सफर करते हैं। त्योहारों के दौरान यह संख्या 50 हजार तक पहुंच जाती है। यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ दिवाली से दो दिन पहले से लेकर अगले तीन-चार दिनों तक रहती है। पिछले साल दिवाली और छठ पर डिपो से गोरखपुर के लिए भी बसें चलाई गई थीं, लेकिन इस बार यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि डिपो की सभी बसें सीएनजी हैं। लंबी दूरी पर बस भेजने पर रास्ते में सीएनजी मिलना मुश्किल होता है।

वेबसाइट पर पहले से बुक करें सीटें
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को त्योहार के मौके पर एसी बस में सीट मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वेबसाइट www.upsrtc.gov.in पर क्लिक करके आप पहले से ही सीट बुक कर सकते हैं। इससे बस में यात्री की सीट पहले से ही आरक्षित हो जाएगी और उसे त्योहार पर घर जाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। फिलहाल ज्यादातर बसों में सीटें उपलब्ध हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *