इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास छात्र का मोबाइल फोन लूटा

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-63 थाने में एक छात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उसका कीमती आईफोन लूट लिया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-62 स्थित जेपी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र युवराज छाबड़ा ने पुलिस को बताया है कि वह इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से कश्मीरी गेट के लिए मेट्रो ट्रेन पकड़ने जा रहा था। जब वह सेक्टर-63 पहुंचा तो वहां काफी भीड़ थी। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उसका कीमती मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने बदमाश को पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img