ओयो होटल से पटाख बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी
नोएडा। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह बोरी पटाखे बरामद हुए हैं। इन लोगों ने पटाखे बेचने के लिए सेक्टर-11 के एक होटल में कमरा किराए पर लिया था। इस कमरे को स्टोर रूम बना रखा था। यहीं से पटाखे बेचे जा रहे थे। इनकी पहचान अभिनय, अमन और केशव चौधरी के रूप में हुई है। ये तीनों सस्ते दामों पर पटाखे खरीदकर नोएडा में 1 गुना दाम पर बेच रहे थे।
डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल एसएनजी एल-107 सेक्टर-11 में कुछ लोग ठहरे हुए हैं। ये लोग नोएडा में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे हैं। पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 103 में छापा मारा। यहां से तीनों को गिरफ्तार कर पटाखे बरामद किए गए। पूछताछ में तीनों ने बताया कि हम पिछले तीन-चार सालों से यह काम कर रहे हैं। जब भी पटाखों पर बैन लगता है तो ये दूसरे शहरों से सस्ते दामों पर पटाखे खरीदकर यहां 10 गुना दामों पर बेचते हैं। किसी को शक न हो इसके लिए ये होटलों में कमरे लेते थे। इसके लिए ये होटल संचालक को ज्यादा पैसे भी देते थे। पटाखे खत्म होने के बाद ये दोबारा पटाखे लाते और उसी तरह बेचते थे। एक आदमी हमेशा कमरे में रहता था और दो ग्राहक तलाशते थे। हालांकि ज्यादातर ग्राहक पुराने ही होते थे। पुलिस ने इनके पास से पटाखे बरामद किए हैं। इन्हें बेचकर ये 6 लाख रुपए तक कमाने वाले थे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img