डेबिट कार्ड बदलकर ग्राहकों के खाते से पैसे निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-63 पुलिस ने शनिवार को लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर उनके खाते से पैसे निकालने वाले शातिर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से आठ डेबिट कार्ड और 1560 रुपये बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी को बहलोलपुर अंडरपास से एफएनजी गोल चक्कर की ओर जाने वाली सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी मोहम्मद उमर उर्फ मोमदी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सात अक्टूबर को छिजारसी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में आए ग्राहक का कार्ड बदलकर उसके खाते से 15,800 रुपये निकाल लिए थे। इससे पहले इस गिरोह के दो आरोपियों खुर्शीद और आरिफ को बदले गए करीब 100 डेबिट कार्ड और धोखाधड़ी से निकाले गए 7,060 रुपये बरामद कर जेल भेजा जा चुका है। एक अन्य वांछित आरोपी जुबैर उर्फ जब्बार की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि उमर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एटीएम बूथ पर पैसे निकालने में मदद करने के बहाने भोले-भाले लोगों के पासवर्ड देख लेता था। इसके बाद धोखे से डेबिट कार्ड बदल लेता था और फिर दूसरे एटीएम बूथ पर जाकर उनके डेबिट कार्ड से पैसे निकाल लेता था।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img