Delhi Crime: आनंद विहार में शराब के झगड़े में दोस्त ने दोस्त की हत्या की, सीसीटीवी से आरोपी गिरफ्तार

आनंद विहार में शराब के झगड़े में दोस्त ने दोस्त की हत्या की, सीसीटीवी से आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के आनंद विहार इलाके में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के दौरान दोस्त ने दोस्त पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान निराला साहू (30) के रूप में हुई.बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने सुबह जब लाश पड़ी देखी तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। निराला और अंकित छह माह से दोस्त थे।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि मृतक निराला साहू परिवार के साथ गाजियाबाद रामप्रस्त इलाके में रहता था। निराला आनंद विहार में स्थित सूर्य बेकरी पर काम करता था, जबकि आरोपी अंकित आनंद विहार के जेजे कैंप का रहने वाला है। डीसीपी ने बताया कि सोमवार सुबह निराला का शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी। एसएचओ मनीष कुमार और इंस्पेक्टर मुनीश कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे आनंद विहार से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि निराला रविवार को आनन्द विहार आया था। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। शराब खत्म होने पर अंकित ने निराला से शराब लाने के लिए पैसे मांगे। निराला ने पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान अंकित आगबबूला हो गया। उसने ने निराला पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट से गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अंकित ने निराला की जेब से 400 रुपये भी चुरा लिए और इस पैसे से शराब खरीदकर पी। पुलिस की पूछाताछ में अंकित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन को जारी रखा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img