टॉप स्टोरी की खबर का बड़ा असर, सदर बाजार में भीड़ हुई काम, पुलिस प्रशासन आया अलर्ट मोड पर
रिपोर्ट: रवि डालमिया
16 अक्टूबर को टॉप स्टोरी पर सदर बाजार में दीपावली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ का ऐसा वीडियो सामने आया जिसने राजधानी दिल्ली में व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। भीड़ में फंसी महिलाओं के साथ धक्का मुक्की और बदसलूकी करते पटरी वाले। बाजार में आई महिलाओं मारते कुछ लोग भी वीडियो में कैद हुए। इस खबर के बाद पुलिस हरकत में आई और सदर बाजार में गैर कानूनी रूप से सड़क पर कब्जा जमा कर बैठे पटरी वालों से सड़क खाली करवाई गई। इसके लिए दिल्ली पुलिस के जवान और अतिरिक्त सुरक्षाबल के जवानों की तैनाती की गई है।


