Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में खुदाई के दौरान सफेद धातु के सिक्के मिलने से आसपास लोगों में मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा में खुदाई के दौरान सफेद धातु के सिक्के मिलने से आसपास लोगों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में दनकौर के राजपुर कला गांव की मिट्टी में खुदाई के दौरान भारी मात्रा में सफेद धातु के सिक्के और गहने बरामद हुए हैं। मिट्टी के दबे खजाने के बाहर आने के बाद ग्रामीणों में लूटने की होड़ मच गई। देखने में सिक्के और गहने चांदी के बने प्रतीत हो रहे हैं। यह खजाना किस काल का है इसकी जांच होना अभी बाकी है। आश्चर्य की बात यह है कि भारी मात्रा में मिट्टी में दबे खजाने के बाहर आने के बावजूद पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है। जबकि गांव में बच्चे-बच्चे की जुबान पर खजाने की चर्चाए आम है। बरामद जेवर व गहने की जांच से गौतमबुद्ध नगर के इतिहास और यहां के समृद्धि का पुराना इतिहास सामने आ सकता है। सूत्रों का दावा है कि मिट्टी के नीचे से करीब 18 से 20 किलो वजन के सिक्के और गहने मिले हैं।

राजपुर कला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात ग्राम प्रधान केली उर्फ कैलाश के खेत में जेसीबी से खुदाई हो रही थी। एक ग्रामीण उनके खेत से मिट्ठी उठावाकर निर्माणाधीन मकान का भराव करा रहा था। मिट्टी ट्राली में भरकर लाई जा रही थी। सुबह होने पर ग्रामीणों को रास्ते में मिट्टी के साथ कुछ सिक्के बिखरे मिले। जैसे ही जमीन पर सिक्के मिलने की खबर गांव में फैली लोगों का हुजूम लूटने के लिए उमड़ पड़ा। ग्रामीण सड़क पर गिरी मिट्टी के सहारे खेत तक जा पहुंचे। सूत्रों का दावा है कि वहां पर भी ग्रामीणों को भारी मात्रा में सिक्के व सफेद धातु के जेवर मिले हैं। धातु की बनावट मुगल व अंग्रेजी शासनकाल के दौरान के होने का दावा किया जा रहा है। दूसरे दिन भी ग्रामीण सिक्कों की तलाश में खेत के आसपास मंडराते रहे। इस बाबत ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन अथवा पुरातत्व विभाग को कोई सूचना नहीं दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img