भारत अपना डिजिटल स्वास्थ्य ढांचा दुनिया से साझा करने को तैयार : नड्डा

नई दिल्ली, 7 अक्तूबर: डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक प्रकाश स्तंभ देश के रूप में भारत अपनी तकनीक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के माध्यम से दुनिया के साथ साझा करने के लिए तैयार है। इसके लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को डब्ल्यूएचओ दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र (एसईएआरओ) के 77वें सत्र के उद्घाटन भाषण के दौरान नई दिल्ली में कही। उन्होंने कहा कि हम, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, ई-संजीवनी, एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच, सक्षम आदि जैसे अपने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को दुनिया संग साझा करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म की उल्लेखनीय सफलता के बाद, भारत ने सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म- युविन की अवधारणा तैयार की है। यह पोर्टल सभी टीकाकरण कार्यक्रमों को पंजीकृत, ट्रैक और मॉनिटर करने में सक्षम है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कई दक्षिण पूर्व एशियाई सदस्य देशों में पारंपरिक और पूरक चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका के मद्देनजर कहा कि भारत ने डब्ल्यूएचओ को विश्व स्वास्थ्य संगठन बनाने में सहयोग दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img