ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में चला स्वच्छता अभियान

अमर सैनी

नोएडा। गांधी जयंती के अवसर पर ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में आरडब्ल्यूए द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे के नेतृत्व में पॉकेट वासियों ने पूरे पॉकेट में झाड़ू लगाकर सफाई की और साथ ही साथ कूड़ा भी उठाया। सुबह 8 बजे से मैन गेट से स्वच्छता अभियान शुरू हुआ जो 11:30 बजे तक चला।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि स्वच्छता हमें बीमारियों से दूर रखती है साथ ही पर्यावरण संरक्षण करती है। सभी अपने आस पास स्वच्छता रखें और ऐसे लोगों को जरूर रोकें टोके जो गंदगी फैलाने का काम करते हैं। गंदगी से वातावरण प्रदूषित होता है साथ ही कई बीमारियों को आमंत्रित भी करती है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम , करुणा के संदेश के साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया था। महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वच्छता ही सेवा है। हम सभी को गांधी जयंती के अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि अपने आस पास स्वच्छता रखेंगे। इस अवसर पर गोरे लाल, सुशील पाल, रवि राघव, रमेश चंद शर्मा, उत्तम चंद्रा, हंसमणी शुक्ला,हरी सिंह, दीपक तिवारी,मिथिलेश राय, संजय ढाली, गोपाल ?, एलएम फुलारा, विष्णु शर्मा, लक्ष्मण चौहान, किशन कर्ण, सर्वेश तिवारी, बिजेंद्र सिंह, अन्ना, उपेंद्र सिंह सहित तमाम पोकेटवासी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img