भाकियू मंच ने निकला दांडी मार्च

अमर सैनी

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच ने 2 अक्तूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दांडी मार्च के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान के नेतृत्व में दांडी मार्च सेक्टर 82 के पेट्रोल पंप से शुरू हुआ ओर भंगेल, सलारपुर होते हुए बरौला सैक्टर- 49 नोएडा में मिलंत्रा ग्रीन वेंकट हाल में पंचायत के साथ समाप्त हुआ। दांडी मार्च निकालते वक्त किसानों ने नोएडा प्राधिकरण मुर्दाबाद ,भ्रष्ट अधिकारी नोएडा छोड़ो, 10 प्रतिशत और आबादी हक है हमारा लिखी हुई ताकतीया हाथों में लेकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दांडी मार्च निकाला। भारतीय किसान यूनियन मंच ने समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पहुंचकर नोएडा महानगर के अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता को भी 10 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण पर किसानों के धरने में शामिल होने का निमंत्रण पत्र दिया। भारतीय किसान यूनियन मंच ने गांव बरौला, सुल्तानपुर ,गढी शाहपुर में भी 10 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पंचायत कर पहुंचने का आह्वान किया भारतीय किसान यूनियन मंच की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष चौहान ने पंचायत को संबोधित करते हुए किसानों को नोएडा प्राधिकरण की तानाशाही नीतियों से अवगत कराया और बताया कि नोएडा प्राधिकरण अब गांव में विकास भी नहीं कर रहा है गांव सिलम बस्ती बन चुके हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img