राष्ट्र का निर्माण आत्म अनुशासन से ही संभव: सौम्य श्रीवास्तव

अमर सैनी

नोएडा। एक देश का निर्माण आत्मानुशासन से ही संभव है और यही स्वतंत्रता का अभिप्राय भी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आयोजित कार्यक्रम में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने यह बात कही। इस अवसर पर सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज व गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से पोस्टर प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक तथा योगानुसंधान हापुड़ की टीम की तरफ से योग पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर 02 अक्तूबर को आयोजित इस कार्यक्र्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज के समक्ष राष्ट्रगान से हुआ, जिसमें एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव व एसीईओ प्रेरणा सिंह सहित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। इसके बाद ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। सबसे पहले सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की तरफ से सरस्वती वंदना से की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं तरफ से धार्मिक और राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत कई मनमोह गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए। गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के छात्रों ने जय जवान, जय किसान और स्वच्छता की थीम पर नृत्य और नाटिका प्रस्तुत की गई। गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के तीसरी कक्षा के छात्र केशव के नृत्य प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया। बालक इंटर कॉलेज की शिक्षिका सुधा सिंह ने युवाओं को सीख देने वाली स्वरचित कविता प्रस्तुत की। योगानुसंधान संस्थान हापुड़ की टीम ने योग टीचर मोहित षर्मा के नेतृत्व में भक्ति और योग पर प्रस्तुति देकर स्वस्थ रहने की सीख दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद इन सभी छात्रों व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के छात्र दीपक कुमार चौहान को आईआईटी धनबाद मेें दाखिला प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। उनके पिता ने यह सम्मान प्राप्त किया। साथ ही सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की दो छात्राओं नीरू सिंह और संजना सिंह को नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर सरकारी सीट से एमबीबीएस में दाखिला प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। एचसीएल फाउंडेषन की तरफ से स्वच्छता की थीम पर बने पोस्टर को भी लोगों ने खूब सराहा। पोस्टर प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से कराए गए नुक्कड़ नाटक ने अपने आसपास स्वच्छता रखने की सीख दी। लोगों ने नुक्कड़ नाटक को खूब सराहा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी का मतलब ही यही है कि अब आपको अपना और अपने देश का खुद से ख्याल रखना होगा। अब इसके लिए कोई बाहर से नहीं आएगा और इसी से राष्ट्र का निर्माण होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को हम तभी समझ सकते हैं जब हम उन विचारों को खुद आत्मबोध करें। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को हम कैसे आत्मसात करें, इस पर विचार करना चाहिए। एसीईओ श्रीलक्ष्मी सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, ओएसडी नवीन कुमार सिंह और प्रबंधक केएम चौधरी ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक वित्त विनोद कुमार, जीएम नियोजन लीनू सहगल व अन्य अधिकारी, कर्मचारी व बालक और बालिका इंटर कॉलेज के शिक्षकगण मौजूद रहे।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img