सनशाइन बिल्डर कंपनी का एमडी गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। सनशाइन बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के बाद नोएडा पुलिस ने कंपनी के एमडी हरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तीन टीमें पिछले कई दिनों से आरोपी बिल्डर कंपनी के एमडी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं। हरेंद्र यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि सोमवार देर रात नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने की। फ्लैट खरीदार द्वारा लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों पर पुलिस ने 2 सितंबर को उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में कृष्ण कुमार और अनिल प्रकाश की तलाश जारी है।

एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में नामजद हरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद कंपनी के एमडी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही उसके करीबियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। बिल्डर के खिलाफ कई मामलों की जांच ईओडब्ल्यू भी कर रही है। सेक्टर-78 स्थित सनशाइन हिल्योस सोसायटी के निवासियों ने इसी महीने कंपनी के एमडी के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सोसायटी के लोगों ने सनशाइन बिल्डर पर बिजली बिल, मेंटेनेंस चार्ज, आईएफएमएस फंड और एओए गठन को लेकर लगातार धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। इसको लेकर सोसायटी निवासियों और बिल्डर के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। सोसायटी ने इसकी शिकायत कई बार प्रबंधन से की। लेकिन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया। शिकायत में बताया गया कि बिल्डर ने करोड़ों रुपये का गबन किया है। उसने सोसायटी निवासियों से पैसे ले लिए लेकिन अभी तक सोसायटी एओए को नहीं सौंपी। इतना ही नहीं उसने बिजली बिल, पानी, मेंटेनेंस और कई अन्य मदों के पैसे लेकर काम नहीं कराया। बिल्डर जबरन नोटिस भेजकर भी पैसे वसूल रहा है। पुलिस ने आरोपों की गहनता से जांच की तो सामने आया कि कंपनी के एमडी ने सोसायटी के लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।

पहली छापेमारी में जब्त किए थे दस्तावेज
2 सितंबर को छापेमारी के दौरान पुलिस ने सेक्टर-78 स्थित सन शाइन हिल्योस सोसायटी के कार्यालय से दो हार्ड डिस्क, दो लैपटॉप, एक मोबाइल और 100 से अधिक फाइलें जब्त की थीं। इनमें लेन-देन की जानकारी मिली थी।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img