Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सड़कों पर में बनें गड्ढों में पौधा लगाकर भ्रष्टाचार का किया विरोध

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सड़कों पर में बनें गड्ढों में पौधा लगाकर भ्रष्टाचार का किया विरोध
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा बनाई जा रही सड़के लगातार उखड़ रही है एवं गड्ढा युक्त हो रही हैं

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा बनाई जा रही सड़के लगातार उखड़ रही है एवं गड्ढा युक्त हो रही हैं। जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं दो पहिया चालक बजरी पर फिसल कर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जो सड़क 5 वर्ष चलनी चाहिए वह सड़क मात्र एक वर्ष में ही गड्ढा युक्त हो रही है। गुरूवार को जनपद गौतमबुद्व नगर में सक्रिय सामाजिक संस्था करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने प्राधिकरण के अधिकारी एवं ठेकेदारों के भ्रष्टाचार के कारण हुए गड्ढों में पापड़ी के पौधे लगाकर अनोखा विरोध किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं कुलबीर भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा बनाई जा रही सड़कों को नियमानुसार कम से कम 5 वर्ष चलना चाहिए। लेकिन सड़क बनने के एक वर्ष बाद ही सड़क में गहर गड्ढे एवं जगह-जगह से सड़क की बजरी उखड़ जाती है। जिस कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिली भगत के कारण सड़कों में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस भ्रष्टाचार के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर-36 एवं सिग्मा प्रथम के होली पब्लिक स्कूल के गोल चक्कर से 130 मीटर रोड को जोड़ने वाली सड़क में बने गड्ढों में पापड़ी का पौधा लगाकर प्राधिकरण के भ्रष्टाचार का अनोखा विरोध किया।उन्होंने कहा कि ऐसे ठेकेदारों एवं अधिकारियों को चिन्हित कर इन पर कठोर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजना चाहिए। सड़क पर पौधारोपण का कार्य संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बलराज हूंण के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान कुलबीर भाटी, पवन यादव, नीरज भाटी, विजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र भाटी, पुनीत भाटी, देवेंद्र नागर (क्यामपुर), पुष्पेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें