नर्सिंग ऑफिसर के लिए समान मेडिकल नीति की मांग

नई दिल्ली, 22 सितम्बर : ऑल इंडिया ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर्स फेडरेशन की वार्षिक साधारण सभा की वार्षिक बैठक में नर्सिंग ऑफिसर्स से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई और एक नया चार्टर ऑफ डिमांड्स को स्वीकृति दी गई।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जोधराज बैरवा ने बताया कि हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि वह नर्सिंग ऑफिसर के प्रमोशन, बोनस, रिक्तियां, अंतर-क्षेत्रीय ट्रांसफर, नर्सिंग ऑफिसर के जॉब प्रोफाइल की समीक्षा, एमएसीपी के साथ एक समान मेडिकल नीति पर गंभीरतापूर्वक विचार करें। हालांकि, इनमें से कुछ मांगे केंद्र सरकार के समक्ष रखी जा चुकी हैं। लेकिन उनका संज्ञान अबतक नहीं लिया जा सका है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदाबाद में आयोजित बैठक में 14 राज्यों से आए लगभग 70 प्रतिनिधियों के अलावा ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन की अध्यक्ष अनीता पंवार, घेवचंद, प्रेम रोज सूरी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img