आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त व 24 घंटे बिजली, बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य, हर युवा को रोजगार व महिलाओं को एक हजार महीना देगी : सुनीता केजरीवाल

आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त व 24 घंटे बिजली, बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य, हर युवा को रोजगार व महिलाओं को एक हजार महीना देगी : सुनीता केजरीवाल

*मुफ्त बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए आम आदमी पार्टी को दें मौका : सुनीता केजरीवाल

आम आदमी पार्टी को कमजोर समझने वाले अपने राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी गलती कर रहे : अनुराग ढांडा

 

रिपोर्ट : कोमल रमोला
रोहतक, 07 सितंबर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को महम में बदलाव जनसभा की। उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा, अश्वनी देशवाल, प्रवीन गुसखानी, बिजेंद्र हुड्‌डा, विकास नेहरा, अमित, अशोक काजल, विक्की बल्हारा, वजीर सिंह अहलावत, रामबीर बल्हारा और शिव मोहन गुप्ता विशेष तौर पर मौजूद रहे। सभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुफ्त और 24 घंटे बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को मौका दे। ‘‘आप’’ की सरकार आपको मुफ्त व 24 घंटे बिजली, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य, हर युवा को रोजगार व महिलाओं को एक हजार महीना देगी। पिछले 10 सालों में भाजपा की सरकार ने आपके लिए कुछ नहीं दिया। इसलिए इस बार के चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलनी।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार को हरियाणा में 10 साल हो गए, लेकिन न बच्चों की शिक्षा में सुधार हुआ और न सरकारी स्कूल अच्छे बने। न सरकार अस्पताल अच्छे बने जहां अच्छा इलाज होता हो और दवाइयां मुफ्त मिलती हों, न 24 घंटे व मुफ्त बिजली मिली। वहीं दिल्ली और पंजाब में ये सभी काम हो रहे हैं। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। वहां पर बच्चों का भविष्य अच्छा बन रहा है, जगह जगह मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। इसके अलावा महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का इंतजाम किया है। अब 18 साल से ऊपर की हर महिला को एक एक हजार रुपए देने की योजना है। इन योजनाओं से हर महीने तीन से चार हजार रुपए की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। अरविंद केजरीवाल के इन्हीं कामों की वजह से हरियाणा का नाम रोशन हो रहा है। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश हिसार में हुई। कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवान आपके बेटे से कुछ बड़ा करवाना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने जीरो से शुरू की खुद की पार्टी बनाई और पहले ही चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है, जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया। वो कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी को केवल सत्ता से प्यार है। इसलिए वो पार्टियां तोड़ते हैं और विपक्ष के नेताओं को जेल में डालते हैं। उनको समाज के काम में कोई दिलचस्पी नहीं है। मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर हैं और वो मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं।

उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी को एक भी वोट नहीं जाना चाहिए। इस बार झाड़ू का बटन दबाना है और अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। ये काम बीजेपी नहीं करेगी, आपका बेटा हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल करेगा।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दी है कि दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी घरेलू बिजली फ्री होगी। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदल दिया, अब उनको अपना घर ठीक करने की जिम्मेदारी देनी है। इस बार हरियाणा में भी बदलाव लाना है और झाड़ू का बटन दबाना है। हम सबको मिलकर नया हरियाणा बनाना है।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि कुछ लाेग आम आदमी पार्टी को हरियाणा में कमजोर समझने की कोशिश कर रहे हैं। वो अपने राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। सिर्फ एक आदेश का इंतजार है सभी 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता डटा हुआ है। महम की जनता बताए कि पुरानी पार्टियों, पुराने नेताओं और पुरानी राजनीति से परेशान हो या नहीं। यदि परेशान हो तो इनसे मुक्ति केवल अरविंद केजरीवाल दिला सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में बड़े बड़े दिग्गजों को जमींदोज किया है। आम आदमी पार्टी का परचम लहराया और गरीबों के काम करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि महम चौबीसी से जो फैसला हो जाता है वो टलता नहीं है। इसलिए आज सुनीता केजरीवाल से बताइये कि इस बार झाड़ू के निशान पर मुहर लगेगी। कुछ लोग कहते हैं कि आम आदमी पार्टी वाले सर्वे में नहीं आ रहे, मैं उनको कहता हूं कि आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं सीधा सरकार में आती है। 2024 में कोई ऐसी सरकार नहीं बन सकती जो आम आदमी पार्टी के दम पर न टिकी हो। हरियाणा में कोई सरकार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की हिम्मत के बिना मुमकिन नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में बीजेपी ने आपके बच्चों को बर्बाद करने का काम किया है। महम शहीदों की धरती है इसलिए बता रहा हूं कि बीजेपी वाले अग्निवीर योजना लेकर आए। इसका मतलब आपके बच्चे को 17 साल की उम्र में नौकरी मिलेगी और 21 साल में रिटायर कर देंगे। जो आपके बच्चों को भरी जवानी में रिटायर करना चाहते हैं ऐसी बीजेपी और उनके नेताओं को हमेशा के लिए राजनीति से रिटायर कर दो। जिन्होंने आपका वोट लेकर दगा दिया है उसका हिसाब करने का समय आ गया है। इस बार झाड़ू का बटन दबाना है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने बहुत सी सरकारें देखी, लेकिन जो काम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में करके दिखाए ऐसे काम कोई सरकार आज तक नहीं कर पाई। दिल्ली और पंजाब के अलावा पूरे देश में कोई सरकार ऐसी नहीं है जो महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा देती हो। पूरे देश में एक भी सरकार ऐसी नहीं है जहां के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल से अच्छे नहीं हैं, सरकारी अस्पताल प्राइवेट अस्पताल से अच्छे हों, जहां 24 घंटे बिजली आती हो। बीजेपी हरियाणा का एक गांव ऐसा देखा दे जहां 24 घंटे बिजली आती हो। यदि हरियाणा में भी बदलाव चाहते हो तो इस बार वोट अपने बच्चों के भविष्य के लिए देकर देखें। आपके बच्चों का नसीब बदल जाएगा।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने युवाओं को 100% रोजगार की गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल की गारंटी पत्थर में लकीर है। उन्होंने दिल्ली में अपनी सरकार में 12 लाख नौकरिया दी हैं और पंजाब में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने 45000 सरकारी नौकरी और साढ़े तीन लाख प्राइवेट रोजगार दिया है। यदि आपके बच्चों को कोई रोजगार दे सकता है तो वो केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल है।

Hot this week

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...

Mahagun Mywoods Lift Accident: महागुन मायवुड्स में लिफ्ट फंसने से डिलीवरी ब्वॉय 3 मंजिल नीचे पिट में गिरा, पैर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट के घटिया रखरखाव और मेंटेनेंस एजेंसियों की आपराधिक लापरवाही का एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-16सी स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में मंगलवार ...

Greater Noida Car Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने महिला और बच्चे को...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्यस्ततम सड़कों में शुमार एक मूर्ति गोलचक्कर के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक चलती कार के इंजन में अचानक भयंकर आग लग गई। कार में उस समय चालक के साथ एक महिला और उ...

Sports City Layout: स्पोर्ट्स सिटी के लेआउट प्लान पर आई 225 से अधिक आपत्तियों का जल्द होगा निस्तारण, मोमनाथल गांव में भारी विरोध

नोएडा के बहुचर्चित स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के विभिन्न भूखंडों के संशोधित लेआउट प्लान को लेकर प्राधिकरण स्तर पर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सेक्टर-78, 79, 150 और 152 में स्थित स्पोर्ट्स सिटी के विस्तृत भूखंडों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img