Noida Crime: नोएडा पुलिस का कार से बैटरी चुराने वाले 4 बदमाशों से मुठभेड़, 25 हजार के इनामी समेत 2 गिरफ्तार, दो फरार

नोएडा पुलिस का कार से बैटरी चुराने वाले 4 बदमाशों से मुठभेड़, 25 हजार के इनामी समेत 2 गिरफ्तार, दो फरार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की थाना सेक्टर-126 पुलिस जेपी कट पुश्ता रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-135 से संदिग्ध वैन आते दिखी। वैन को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक वैन को तेजी से सेक्टर-126 की तरफ लेकर भागा पुलिस ने 500 मीटर तक पीछा किया। बेकाबू होकर वैन डिवाइडर पर चढ़ गई। दो बदमाश वैन से उतर कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पहले वॉर्निंग दी। इसके बाद जवाबी कार्यवाही की। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। इनकी पहचान टिंकू शर्मा निवासी दिल्ली और अजीत निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। वहीं इनके दो साथी राजू कश्यप सलमान मौके से फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की जा रही है। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती जहां उनका उपचार जारी मुठभेड़ में घायल टिंकू थाना सेक्टर-126 से 25 हजार रुपए का इनामी भी है। इसके ऊपर अलग-अलग थाना क्षेत्र में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज है। सभी आरोपियों का और भी आपराधिक इतिहास भी खंगाल जा रहा है।

एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि ये गैंग गाड़ियों की बैटरी कार चोरी करने का काम करता था। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कारों से चोरी की गई सात बैट्री, दो ईसीएम और दो चोरी की इको वैन और दो तमंचा बरामद किया गया है इनसे मिली इको वैन दिल्ली के गाजीपुर से 24 घंटे पहले ही चोरी की गई थी। ये चारो बड़े ही शातिर किस्त के अपराधी है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img