दिल्ली पुलिस के सिपाही ने की थी व्यापारी की हत्या, गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना बीटा 2 क्षेत्र के अल्फा दो सेक्टर में रहने वाले व्यापारी अंकुश शर्मा की 60 लाख के विवाद में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छिपा दिया। पुलिस कई दिन से प्रवीण से पूछताछ कर रही थी। अब उसको गिरफ्तार कर पुलिस ने 10 दिन बाद व्यापारी का शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना वाली रात आरोपी सिपाही प्रवीण मलिक ने व्यापारी को गाड़ी में बैठाकर शराब पिलाई, इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह अपने घर चला गया, जिससे कि किसी को उस पर शक न हो। वह पुलिस के डर से भागा नहीं। पुलिस के आस-पास ही बना रहा।पुलिस ने जब सिपाही प्रवीण को पकड़ा तो वह कई दिनों तक पुलिस को गुमराह करता रहा। उसको यह भी कहा कि हत्या उसने नहीं बल्कि दूसरे व्यक्ति ने की है। बाद में पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि वह खुद उस जाल में फंस गया।

फ्लैट को लेकर उतार दिया मौत के घाट

बताया जा रहा है कि अंकुश शर्मा से आरोपी सिपाही प्रवीण ने 60 लाख रूपये में एक फ्लैट खरीदा था। व्यापारी फ्लैट की रजिस्ट्री सिपाही के नाम पर नहीं कर रहा था। इस वजह से दोनों में पहले विवाद हुआ और बाद में घटना को अंजाम दिया गया।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img