सरकारी दफ्तरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू

अमर सैनी

नोएडा। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में 25 से अधिक सरकारी दफ्तरों में मीटर लगा दिए गए हैं। शेष दफ्तरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जोरों पर चल रहा है। दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं के मीटर लगाए जाएंगे।

विद्युत निगम के अनुसार जिले में 596 सरकारी दफ्तर हैं। एक माह के अंदर सभी दफ्तरों में मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन लॉस अधिक होने के कारण प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर लगाए जाएंगे। विद्युत निगम के अभियंताओं के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्र के कई कस्बों में 20 से 30 प्रतिशत तक लाइन लॉस है। ऐसे में आशंका है कि बिजली चोरी भी हो रही है। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली चोरी भी काफी हद तक रोकी जा सकेगी। मीटर को रिचार्ज कराने के बाद ही उपभोक्ता बिजली का उपयोग कर सकेंगे। स्मार्ट मीटर में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img