ई-रिक्शा चालक आत्महत्या मामले में बैंक मैनेजर समेत चार के खिलाफ केस

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सरस्वती कुंज कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक मनोज की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने नोवेल कोऑपरेटिव के मैनेजर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मनोज की पत्नी शारदा देवी ने पुलिस को बताया कि जनवरी में बैंक कर्मचारी और एक दबंग व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। जुलाई में उसे इस बात का पता चला। जब उसने बैंक से संपर्क किया तो उसे बेइज्जत कर वहां से भगा दिया गया। 24 जुलाई को जब वह अपने पति के साथ बैंक पहुंची तो बैंक कर्मचारियों ने उसके पति को बेइज्जत कर उसका ई-रिक्शा जब्त कर लिया। बेइज्जती से आहत मनोज ने 25 जुलाई को घर में पंखे से लटककर जान दे दी। इस मामले में अब बिसरख पुलिस ने बैंक मैनेजर, बैंक कर्मचारी अनामिका, सचिन गौतम, बैंक सुरक्षा गार्ड और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी पीड़िता को पुलिस से कोई मदद नहीं मिली। अब मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई। बिसरख कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img