ग्रेटर नोएडा में 282 उपभोक्ताओं के घरों पर लगे सोलर पैनल

अमर सैनी

नोएडा। गैतमबुद्ध नगर के लोग प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को पसंद कर रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक ग्रेटर नोएडा के 282 उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इनमें से 174 उपभोक्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 1.77 करोड़ की सब्सिडी भी मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बाकी उपभोक्ताओं को भी
सब्सिडी मिल जाएगी।

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि 1000 में से 282 उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। जबकि इनमें से 174 को सब्सिडी भी मिल चुकी है। जो 1.77 करोड़ है। बाकी उपभोक्ताओं को भी जल्द ही सब्सिडी मिलेगी। इसके साथ ही अन्य उपभोक्ताओं के घरों में भी सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि यूपीनेडा में पंजीकृत बिजली कंपनी ही योजना का लाभ दे रही है। उपभोक्ताओं को पीएम सूर्याघर डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के तहत कई बैंक तीन किलोवाट लोड पर सात फीसदी पर लोन दे रहे हैं। योजना के तहत एक से पांच किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। जिसकी कीमत 30 हजार से 78 हजार तक है। इसमें सरकार कम से कम 15000 और अधिकतम 30000 रुपये की सब्सिडी दे रही है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल की अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जाएगी। कंपनी अपना भुगतान उपभोक्ता के बिल में समायोजित कर सकेगी। इससे उपभोक्ता एक साल में 15 से 18 हजार रुपये बचा सकता है।

लोकसभा चुनाव के दौरान योजना की थी बंद
एनपीसीएल ने ग्रेटर नोएडा में अपने उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू की है। लोकसभा चुनाव के दौरान योजना बंद कर दी गई थी, लेकिन योजना का लाभ फिर से उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। अब तक 1000 से अधिक उपभोक्ताओं ने एनपीसीएल में आवेदन किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img