तीन छात्रों की मौत के बाद जागी सरकार, दिल्ली की मेयर का बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों पर सख्त एक्शन का निर्देश

तीन छात्रों की मौत के बाद जागी सरकार, दिल्ली की मेयर का बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों पर सख्त एक्शन का निर्देश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग में 3 छात्रों की मौत के बाद शासन- प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं इस घटना को लेकर मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि यह बहुत ही चौंकाने वाली घटना है. इस घटना की गहन जांच और त्वरित और कठोरतम कार्रवाई की जरूरत है. यह सुनिश्चित करना भी हमारी जिम्मेदारी है कि दिल्ली के किसी भी हिस्से में ऐसी घटना दोबारा न हो. उन्होंने बताया कि एमसीडी आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि, पूरी दिल्ली में ऐसे सभी कोचिंग सेंटर जो एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चलाते हुए बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही इस घटना के लिए एमसीडी के किसी अधिकारी के जिम्मेदार होने की उसकी पहचान करने के साथ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए. दिल्ली मेयर ने आगे कहा, यदि कोई अधिकारी इसमें दोषी पाया जाता है, तो उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

गौरतलब है कि ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित राउज आईएएस स्‍टडी सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से उसमें फंसकर तीन छात्रों की मौत हो गई है. इसमें तेलंगाना की तान्या सोनी, उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव और केरल के नवीन शामिल हैं. स्टूडेंट्स ने बताया कि लाइब्रेरी बेसमेंट में थी और यहां से इमरजेंसी एग्जिट की कोई व्यवस्था नहीं थी.

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img