बीजेपी सरकार ने युवा, महिलाओं और किसानों को निराश किया : डॉ. सुशील गुप्ता

बीजेपी सरकार ने युवा, महिलाओं और किसानों को निराश किया : डॉ. सुशील गुप्ता

रिपोर्ट :कोमल रमोला

गुरुग्राम, 24 जुलाई: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की मौजूदगी में और लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता निशांत आनंद के नेतृत्व में बड़ी बड़ी कंपनियों के मालिक, बिजनेसमैन और एडवोकेट समेत सैकड़ों लोगों ने अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सचिव उमेश अग्रवाल, लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर और जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र खटाना मौजूद रहे।

इस दौरान भसीन इंडस्ट्री के ऑनर कोमल भसीन, एंटरप्रेन्योर संजीव चोपड़ा, रियल स्टेट कंस्ट्रक्शन गुरुग्राम और लंदन के ऑनर कपिल गुलाटी, सदर बाजार व्यापर मंडल के वाइस प्रेसिडेंट मंसूर, स्टेट सेसा फुटबाल क्लब प्लेयर गिरीश पर्ब, लेंसकार्ट के मैनेजर जितिन, बॉलीवुड डायरेक्टर स्वर्गीय सतीश कौशिक के भतीजे सिद्धार्थ वत्स, बीजेपी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगमोहन, ऐधा रियल टेक कंपनी के ऑनर पीयूष सालदी, ईवाई कंपनी के डायरेक्टर अमन, बीपी टूल कंपनी के ऑनर मनोज साहु, शिवम रावत, एडवोकेट राहुल साहु, एडवोकेट रोहित शर्मा, एडवोकेट साक्षी, एडवोकेट तान्या, एडवोकेट रिया, एडवोकेट रीतिक, जनस्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट बाने सिंह सिरोहिया, भोरे लाल इंटरप्राइजिज कंपनी के ऑनर भोरे लाल, भाटिया कंपनी के डायरेक्टर मोहित भाटिया, रोहित शर्मा, एमएनसी कंपनी के मैनेजर सुंदर अवाना, ऑप्टीमम पॉवर्स कंपनी के डायरेक्टर सोनू चोपड़ा, बिजनेसमैन नरेंद्र और अवनीत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

इससे पूर्व डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर बजट के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कल मोदी सरकार ने अपना बजट पेश किया। इस बजट में देश और हरियाणा को क्या मिला ये बहुत ही विचारणीय बात है। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि इस बजट में हरियाणा का नाम भी नहीं लिया गया और न हरियाणा को कोई स्पेशल पैकेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। हरियाणा के युवाओं के लिए कोई नया उद्योग लगे या मैट्रो का विस्तार हो ऐसा कोई जिक्र नहीं किया गया। पूरे देश में सबसे ज्याद युवा हरियाणा से फौज में जाते हैं। लेकिन हरियाणा का युवा निराश है कि उसको भी बीजेपी सरकार ने अग्निवीर में कनवर्ट कर दिया है। बीजेपी ने सेना को भी अस्थायी बना दिया है। जिसका प्रशिक्षण भी पूरा न हो उसको बॉर्डर पर भेज देना, ये सेना के लिए भी निराशाजनक बात है। अग्निवीर योजना सेना और युवाओं के साथ विश्वासघात है। इस बजट में अग्निवीर योजना को लेकर कोई नई बात नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि बजट में मैट्रो के विस्तारीकरण को बढ़ाने के लिए एक पैसे का भी प्रावधान नहीं किया गया। इस बजट में जो किसान लंबे समय से सोच रहा था कि एमएसपी को बढ़ाने का कोई सिस्टम बनेगा, C2+50% के फोर्मूले से एमएसपी को डबल किया जाएगा। 750 किसानों ने शहादत दी और आज भी शंभू बॉर्डर पर देश के किसानों का आंदोलन चल रहा है। किसान परेशान है और सड़क पर है। उनके लिए भी बजट में कोई प्रावधान नहीं रखा गया।

उन्होंने कहा कि इस बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए काई ऐसा प्रावधान नहीं किया गया कि नए उद्योग लगे और सरकारी वेकेंसी को भरा जाए। बजट में न ही कर्मचारी वर्ग की ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली का जिक्र किया गया। इस बजट में लोगों को उम्मीद थी कि टैक्स सलैब को बढ़ाया जाएगा और जो महंगाई इंडेक्स बढ़ता जा रहा है उसके हिसाब से कम से कम 10 लाख रुपए तक की छूट दी जाएगी। लेकिन उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि इस बजट में एक गरीब व्यक्ति बढ़ते परिवार की जरूरतों को देखते हुए अपने मकान या खेत को बेचकर दूसरी जगह ले लेता था उनकी इंडेक्स वल्यू को खत्म कर दिया गया है। अब वो सीधा कुछ भी दूसरा खरीदने से पहले 12.5% टैक्स देना पड़ेगा तो पहले बिल्कुल भी नहीं था। शेयर मार्केट में जो लोग छोटी छोटी इनवेस्टमेंट करते थे, उनके कैपिटल पेय इंडेक्स को भी बढ़ा दिया है। इस पूरे बजट में महिलाओं के लिए कोई ऐसा विशेष प्रावधान नहीं किया गया कि वो अपनी रसोई को ठीक से चला सके। पूरा देश महंगाई से परेशान है लेकिन महंगाई को कम करने के लिए भी इस बजट में कोई योजना नहीं लाई गई। इस बजट में सरकार द्वारा केवल आंकड़ों का खेल खेला गया है।

उन्होंने कहा हमें उम्मीद थी कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर देश के बिजली मंत्री और शहरी आवास मंत्री बने तो हरियाणा के लिए कुछ पैकेज जरूर लेकर आएंगे। परंतु इस बजट में हरियाणा में गरीबों के लिए मकान का प्रावधान कहीं भी नहीं है। पिछले 2 साल में प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से जो भी मकान मांगे, उनकी मांग को लगातार रिजेक्ट किया गया। ये बजट हरियाणा के लोगों के लिए बहुत ही निराशाजनक बजट रहा। ये बजट देश और प्रदेश की जनता के साथ एक धाखा है।

उन्होंने कहा कि ये बजट केवल अपनी बैसाखियों को मजबूत करने वाला बजट साबित हुआ है। बीजेपी सरकार जिन बैसाखियों के सहारे खड़ी है, उन प्रदेशों को तो स्पेशल पैकेज दिए गए। लेकिन केंद्र सरकार ने बाकी प्रदेशों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img