Union Budget 2024: AAP सांसद संजय सिंह बोले- सरकार बचाओ-महंगाई बढ़ाओ वाला है मोदी सरकार का बजट

AAP सांसद संजय सिंह बोले- सरकार बचाओ-महंगाई बढ़ाओ वाला है मोदी सरकार का बजट

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

मोदी सरकार का 11वां बजट पेश होने पर AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई. इस बजट को लेकर संजय सिंह ने कहा कि ये कुल मिलाकर ‘सरकार बचाओ महंगाई बढ़ाओ’ बजट है. इस बजट से देश के सबसे बड़े वर्ग- किसानों को उम्मीद थी कि MSP दोगुना करेंगे, युवाओं को उम्मीद थी कि अग्निवीर योजना को ख़त्म किया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. संजय सिंह ने कहा, ‘डीज़ल-पेट्रोल पर टैक्स कम करके राहत देने की बात कही जा रही थी, लेकिन ऐसा भी नहीं किया गया. ऐसे में सरकार ने किया क्या?’

संजय सिंह ने आगे कहा, ‘इस देश के छोटे निवेशक जो शेयर मार्केट में अपना पैसा लगाते हैं, उनके ऊपर टैक्स की मार दे दी जिसकी वजह से शेयर मार्केट धड़ाम हो गया है. यह घोर निराशा का बजट है.’ बजट में दिल्ली और पंजाब के लिए AAP की मांगें पूरी हो पाईं? इस सवाल के जवाब में संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हमारी वही उम्मीद कायम है. ये दिल्ली को 325 करोड़ से ज़्यादा नहीं देंगे. पंजाब का जो 8000 करोड़ बाकी है, ये सरकार वही दे दे तो काफी है.

https://youtu.be/PCW5uZcc59g/

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img